बिछिया: बिछिया विधानसभा के विधायक ने स्कूल पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई और व्यवस्थाओं की जानकारी ली
बिछिया ब्लॉक में स्कूलों की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में दिनांक 1 सितंबर दिन मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ग्राम पंचायत उमरवाड़ा के प्राथमिक शाला बड़ेटोला पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की जानकारी भी लीं