जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर आमानाला क्षेत्र में भ्रमण