लखीसराय: लखीसराय जिले में कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने वाले 15 पंचायत सचिव निलंबित
जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से लगातार अनुपस्थित एवं हड़ताल पर रहने वाले 15 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कारी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय द्वारा बुधवार पूर्वाह्न 11:09 बजे प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. पंचायत सचिवों के अनुपस्थिति के कारण कार्य प्रभावित है.