सेवा संकल्प अभियान 2026 : इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान आयोजित
विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
============================
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” थीम के तहत विगत दिवस इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आलोक कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक इसमें अपना योगदान देगा। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार रहने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान सभी ने सामूहिक श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम खासकलम ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री राकेश कुमार कावरे ने किया। इस अवसर पर श्री ओम कटकवार, श्रीमती शाइस्ता अंसारी, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती शैली कराड़े, कुमारी ज्योति कामडे सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
12 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026