मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में दरबाजे पर बैठने से मना करने पर पिस्तौल तान दिया जान मारने की धमकी
करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में दरवाजे पर बैठने से मना करने पर मारपीट करने व पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि इस दौरान आरोपी का पिस्तौल छीन लिया गया ,मगर आरोपी मैगजीन लेकर फरार हो गया। इसको लेकर मड़वन निवासी दीपू सहनी ने गांव के ही रंजन कुमार व राजकुमार सहनी को आरोपित करते हुए करजा थाने में मामला दर्ज कराया है।