मरवन: करजा थाना क्षेत्र के रक्सा में कलयुगी पुत्र ने हँसुली से प्रहार कर पिता को किया जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के रकसा पूर्वी टोला में एक कलयुगी बेटे ने पिता पर हँसुली से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई। वहीं जख्मी पिता बैद्यनाथ महतो का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में कराया जा रहा है। हालांकि करजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।