मरवन: मड़वन के राजद कार्यालय परिसर में मनाया गया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह
राजद कार्यालय मड़वन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह रघुनाथ सहनी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया व उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं पूर्व आईटी मंत्री मो इसराइल मंसूरी ने भी समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।