मरवन: मड़वन के करजा नया टोला में बाबा अमरनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
मड़वन प्रखंड के करजा नया टोला में चार दिवसीय बाबा अमरनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमुख रेणु देवी के नेतृत्व में 551 कलश यात्रियों का जत्था कदाने नदी का पवित्र जल भरकर बैंड बाजे के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया।