मरवन: करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में चोरी के नियत से घर में घुसा युवक धराया
करजा थाना क्षेत्र के परतापुर में चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को गृह स्वामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर सुन आसपास के लोग जुट गए व धाराय युवक की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया । युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई ।बताया गया कि युवक आसपास के कई घरो में मोबाइल आदि की चोरी कर चुका था।