नरकटिया: बेलाडीह में झगड़ा छुड़ाने गए वृद्ध को पुत्र,पुत्रवधु व पौत्री द्वारा मारपीट कर घायल किया,पुलिस को दिया आवेदन
बेलाडीह में झगड़ा छुड़ाने गए वृद्ध व्यक्ति को पुत्र शिव महतो,पुत्रवधु राजकुमारी देवी व पौत्री सुन्दरसा कुमारी द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को इलाज के लिए पड़ोसियों ने इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल में भर्ती कराया। मामले को लेकर वृद्ध बासदेव महतो ने मंगलवार को तीनों के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।