खाद संकट पर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला जलाने पर पुलिस से झड़प
मुरैना: खाद की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पुरानी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जलता पुतला छीनकर आग बुझा दी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खाद की कमी से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।
#मुरैना #morena #कांग्रेस #खाद #समस्या #किसान