जिला स्तरीय युवा उत्सव में गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन, पीजी कॉलेज मुरैना ने हासिल किए प्रथम स्थान
शासकीय महाविद्यालय जौरा में विद्यार्थियों ने संगीत प्रतिभा का किया प्रदर्शन
जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय जौरा में विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार के निर्देशन में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी संगीत प्रतिभा एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. शिवचरण, शासकीय महाविद्यालय कैलारस, डॉ. अनूप, बानमोर महाविद्यालय तथा सुश्री बिंदुबाला, शासकीय कन्या महाविद्यालय मुरैना शामिल रहे। पीजी महाविद्यालय मुरैना, शासकीय महाविद्यालय अम्बाह एवं शासकीय महाविद्यालय जौरा के प्रतिभागियों ने विभिन्न गायन विधाओं में प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिता के परिणामों में एकल गायन शास्त्रीय में पीजी महाविद्यालय मुरैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन सुगम में पीजी महाविद्यालय मुरैना प्रथम, शासकीय महाविद्यालय अम्बाह द्वितीय तथा शासकीय महाविद्यालय जौरा तृतीय स्थान पर रहा। समूह गायन भारतीय में पीजी महाविद्यालय मुरैना ने प्रथम तथा शासकीय महाविद्यालय जौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन पाश्चात्य में पीजी महाविद्यालय मुरैना के प्रतिभागी ने प्रस्तुति दी, जबकि समूह गायन पाश्चात्य प्रतियोगिता में किसी भी महाविद्यालय की सहभागिता नहीं रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। मंच संचालन डॉ. अंकिता मिश्रा एवं डॉ. नीलम राजपूत ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एच.एन. सिंह हाड़ा ने निर्णायक मंडल, अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री एस.एन. शुक्ला, श्री विनोद सिंह कुशवाह, श्री अशोक कुमार, श्री प्रफुल्ल चंद्र भौमिक, श्री जितेंद्र कुमार साकेत, श्री उदयभान सिंह यादव, डॉ. यदुनंदन प्रसाद उपाध्याय, डॉ. अंकिता मिश्रा, सुश्री संध्या टैगोर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार पाठक, डॉ. नीलम राजपूत, श्री मोहम्मद इलियास खान, श्री हिमांशु शर्मा, श्री ब्रजेश कुमार शाक्य, श्री प्रशांत शर्मा, श्री सिकंदर कुरैशी, श्री हेमंत पाराशर, श्री संदीप बंसल, श्री आशुतोष जैन, श्री विनोद दौनेरिया, श्री मुलायम सिंह, श्री राजेंद्र प्रजापति, श्री अरुण सिंह, श्री अनिल एवं श्री आशु सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh