कोंडागांव: कोंडागांव में भाजपा का नवीन सदस्यता अभियान जारी, बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा ने अभियान की की समीक्षा
कोंडागांव में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन नवीन सदस्यता अभियान की समीक्षा हेतु बस्तर संभाग सहप्रभारी निरंजन सिन्हा शनिवार को कोंडागांव पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय अटल सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल टोली प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।