कोंडागांव: कोंडागांव में बरसात थमते ही रेत माफिया सक्रिय, जोंदरापदर डेम से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर से हो रहा अवैध रेत उत्खनन
बरसात के थमते ही जिले के रेत माफिया पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। वही आज 20 सितंबर को जोंदरापदर डैम से एक वीडियो सामने आया है जिसमें रेत माफियाओं के द्वारा बेखौफ रेत का धड़ल्ले से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। वहीं बीते दिनों खनिज विभाग ने कई ट्रैक्टरों पर जप्ति कार्रवाई भी की थी। रेत माफियाओ के द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।