कोंडागांव: जैतपुरी NH30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोग घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में आज दोपहर नेशनल हाईवे 30 में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है यात्री बस ने कार और पिकअप को टक्कर मार दिया। वहीं इस सड़क हादसे में छह लोगों की घायल होने की जानकारी आ रही है। हादसे के शिकार सभी घायलों को 1033 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।