कोंडागांव: कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद किया, कोंडागांव में दिखा असर
कांग्रेस पार्टी ने 21 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया, जिसका असर कोंडागांव में स्पष्ट नजर आया। कवर्धा कांड के विरोध में कांग्रेस ने यह कदम उठाया, जिसमें पुलिस की पिटाई से युवक प्रशांत की मौत का मामला उठाया गया है। बंद के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सड़कों पर उतरकर व्यापारियों से समर्थन मांगा।