कोंडागांव: कोण्डागांव नगर पालिका के सीएमओ ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता की मिसाल पेश की, कर्मचारियों के साथ किया पालिका भवन की सफाई
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत कोण्डागांव नगर पालिका सीएमओ दिनेश डे ने शनिवार को अपने कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। कोण्डागांव कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। CMO ने बताया कि नगर पालिका शहर की सफाई का जिम्मा उठाती है,कार्यालय की सफाई अक्सर छूट जाती है।