आज़मगढ़: मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों संग कीसमीक्षा बैठक, मऊ, बलिया की वर्चुअल मौजूदगी
CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंच कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन समय से कार्यालय में बैठें। जनता की शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व से संबंधित लम्बित प्रकरण/वादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।