गुमला: संतोषी मंदिर टोटो के पास कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटा और साइकिल सवार घायल
Gumla, Gumla | Feb 20, 2025 सदर प्रखंड के संतोषी मंदिर के समीप एक कार के चपेट में आने से स्कूटी सवार मां बेटा व साइकिल सवार एक वृद्ध घायल हो गया।घायल के परिजनों ने बताया गुमला से एक स्कूटी पर सवार होकर बसुवा पतराटोली निवासी पुनिया लकड़ा 35 वर्षीय व उसका पुत्र 6 वर्षीय मनीष उरांव गांव जा रहे थे।जिस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कार ने स्कूटी व साइकिल सवार रूँगा उराँव को चेपेट में ले लिया।