गुमला: जोराग मटुकडीह की महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Feb 20, 2025 सदर थाना के जोराग मटुकडीह गांव निवासी हीनी देवी (27) ने अपने घर से कुछ दूरी पर रजवाटाड़ जंगल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।परिजनों को जानकारी मिलने पर गुमला पुलिस को सूचना दी गयी।इसके बाद पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।घटना के संबंध में पति संतोष खड़िया ने बताया शोल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।