गुमला: बायपास रोड पर हवाई अड्डे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 19, 2025 गुमला के बाईपास रोड हवाई अड्डा के समीप बुधवार की शाम ट्रैक्टर के टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में कुम्हारी बसिया निवासी बंटी लोहरा और ढोठा टोली निवासी दानियल कच्छप शामिल है। दोनों पुग्गू नदी के पास भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। बुधवार की शाम स्कूटी से बाईपास रोड की ओर घूमने गए थे। तभी सामने से एक ट्रैक्टर दोनों को टक्कर मार दिया।