गुमला: सिसई रोड छठ तालाब के समीप से पिकअप वाहन की हुई चोरी, थाना में प्राथमिकी दर्ज
Gumla, Gumla | Feb 20, 2025 गुमला शहर के सिसई रोड स्थित छठ तालाब के समीप से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन की चोरी कर ली है। पिक अप वाहन सिसई रोड निवासी मो जीशान का है। उसने गुरुवार दिन के 2 बजे गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जीशान ने बताया बुधवार की रात 8 बजे पिकअप वाहन को छठ तलाब के समीप सड़क किनारे खड़ा किया था।