गुमला: धनगांव करमटोली में विक्षिप्त ने कुदाल से व्यक्ति की हत्या की, ग्रामीणों ने उसे पीटा
Gumla, Gumla | Feb 19, 2025 सदर थाना क्षेत्र के धनगांव करम टोली गांव में बुधवार को 30 वर्षीय विक्षिप्त ने गांव के ही 55 वर्षीय नान्हो खड़िया को कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। उसके गर्दन और चेहरा में कई बार वार किया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद विक्षिप्त राजेश कुदाल लेकर पूरे गांव में घूमने लगा और बच्चों सहित बड़ों को दौड़ाने लगा। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की।