गुमला: चोटोंग पाट की 55 वर्षीय महिला की जहर खाने से मौत, सदर अस्पताल में हुई मौत
Gumla, Gumla | Feb 20, 2025 गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोटोंग पाट निवासी 55 वर्षीय सुनीता असुर ने बुधवार की रात कीटनाशक पी लिया। गुरुवार की अहले सुबह इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं गुरुवार की दोपहर 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया घर में सब कुछ ठीक-ठाक था।