गुमला: तीन दिनों तक नहीं हो सकी अज्ञात युवक के शव की पहचान, नगर परिषद ने कराया अंतिम संस्कार
Gumla, Gumla | Nov 10, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के शंख नदी से बरामद करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की तीन दिनों तक पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद मंगलवार को नगर परिषद की ओर से नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।शुक्रवार की देर शाम शंख नदी से युवक का शव बरामद किया गया था। इसके बाद डुमरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।