पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी सहित 2 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस एक हत्या के प्रयास करने के आरोपी सहित दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिशुनपुर से कांड संख्या 300/26 के आरोपी मुनिफ चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वही तुरकौलिया के सेमरा बेलवतिया का कुंदन कुमार व स्थानीय थाना के मधु छपरा का महेश सहनी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी।