पीपराकोठी पुलिस ट्रक में छुपाकर ले जा रहे 6864 पीस विदेशी शराब के साथ ट्रक के चालक व उप चालक को शुक्रवार गिरफ्तार की है। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय ने 9 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओभरब्रिज के नीचे जांच की गई। जहां उक्त ट्रक के चालक के पीछे बने केबिन से बरामदगी हुई। चालक छपरा का राजकुमार सहनी व उप चालक छतौनी थाना क्षेत्र का नितेश कुमार है।