पीपराकोठी पुलिस बुधवार सूखा नशा के खिलाफ अभियान चला कर 20 पुड़िया गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने शाम 7 बजे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मुकेश कुमार महतो है। जिसे जीवधारा से गांजा व 2050 रुपया नगद बरामद हुआ। उसके खिलाफ मादक पदार्थ बिक्री करने के मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी है।