जसो थानाक्षेत्र के मझगवां में तुलसीदास कुशवाहा अपना घर बनवा रहा था । जमीनी विवाद के चलते रंजिश रखने वाला चचेरा भाई प्रकाश कुशवाहा सब्बल लेकर आया और भाई तुलसी पर जानलेवा हमला कर दिया । लहूलुहान तुलसी कुशवाहा को रविवार की शाम 4 बजे सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । पुलिस हमलावर भाई को तलाश रही है ।