माधवगढ़ में चलती बस से गिरकर यात्री की मौत, शव का ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सतना का उतैली निवासी कन्हैया गौड़ बहन से राखी बंधवाने रीवा के मनगवां गया था । राखी बंधवाकर सतना आ रहा कन्हैया माधवगढ़ के पास चलती बस से अचानक गिर गया और गंभीर घायल हो गया । घायल कन्हैया को सतना जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया । रविवार सुबह 1030 बजे PM के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है । कोलगवां पुलिस घटना की जांच तफ्तीश कर रही है।