पुष्पराज कॉलोनी निवासी ऑटो चालक रवि चौबे का खूंथी के पास पिकअप वाहन सवारों से कहासुनी हो गई । सवारी छोड़कर वापस जा रहे ऑटो को दबंग पिकअप वाहन सवारों ने घेरकर जवाहर नगर में रोक लिया और ऑटो चालक रवि चौबे के साथ मारपीट कर दी । घायल ऑटो चालक रवि ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी । शनिवार रात 10 बजे पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई ।