पन्ना के बाइक सवार को सतना के आमा गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिजन ज़िला अस्पताल लाए
पन्ना बृजपुर थाना के जमुनिहाई गांव से हीरो लोधी बाइक से अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था । बाइक सतना सिंहपुर थाना के आमा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गया । एक्सीडेंट मे बाइक सवार हीरो लोधी के पैर में चोट लगने से घायल हो गया । रविवार की दोपहर 1 बजे बहन घायल भाई को सतना जिला अस्पताल लाई है जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।