सतना में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों ने निकाली रैली, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने सतना शहर में रैली निकाली । रैली में महिला पुरुष अपनी आदिवासी शैली की परंपरागत वेशभूषा और अस्त्र तीर कमान के साथ शामिल हुए । आदिवासियों ने रैली मे अपने परंपरागत कला कौशल का भी प्रदर्शन किया । शनिवार शाम 5 बजे निकाली आदिवासी रैली का जगह जगह स्वागत हुआ । कलेक्ट्रेट के पास मुस्लिम समाज ने भी रैली का स्वागत किया है ।