सतना: ट्रांसपोर्ट नगर से क्लीनर ट्रक से ₹19500, लाइसेंस व आधार कार्ड लेकर भागा, पीड़ित पहुंचा थाने
सतना के ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवर पुष्पेंद्र सोनी अपने बिगड़े ट्रैक को बनवा रहा था । मौका देखकर क्लीनर कमलदीप साहू ने ट्रक से ₹19500 नकद, ड्राइविंग लाइसेंस आधारकार्ड चुराकर रफूचक्कर हो गया । ड्राइवर ने क्लीनर को तलाशा जब वह नहीं मिला तो शनिवार की शाम 5 बजे रिपोर्ट दर्ज कराने कोलगावां थाना पहुंचा है । ड्राइवर और क्लीनर रीवा अतरैला के बसरेही गांव निवासी है ।