उचकागांव: उचकागांव के सांखे रामदास में महावीरी अखाड़ा मेले से दो बाइक चोरी, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे रामदास खेल मैदान में लगे महावीरी अखाड़ा मेले से चोरों ने दो लोगों की बाइक चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के मलही खजुरी निवासी रीता कुमारी और जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरा पाकड़ गांव के रामू पटेल अपने-अपने बाइक से सांखे रामदास मेले में महावीर अखाड़ा मेला घूमने आए थे। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई।