उचकागांव: उचकागांव के पकड़ी श्रीकांत चौराहे पर मारपीट, दो युवक घायल, स्थानीय अस्पताल में इलाज
उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत चौराहे पर कुछ लोगों ने पकड़ी श्रीकांत गांव के दो युवकों को लाठी डंडे व लोहे के रॉड से बुरी तरीके से घायल कर दिया। मामले में घायल नन्हू कुमार और राहुल कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल नन्हू कुमार के आवेदन पर गांव के आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।