उचकागांव: उचकागांव के साखे बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल
उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट मामले में दोनों पक्ष से चार लोग ओमप्रकाश सोनी, कमलेश सोनी, उमेश गुप्ता और विशाल गुप्ता जख्मी हो गए। वहीं घटना के दौरान मारपीट का वीडियो 6 नवंबर दोपहर 12 बजे से तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया।