उचकागांव: उचकागांव के साखे बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, चार लोग घायल
उचकागांव थाना के साखे बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट मामले में दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज डॉक्टर के देखरेख में हुआ। जख्मी लोगो में ओमप्रकाश सोनी और कमलेश सोनी जबकि दूसरे पक्ष से उमेश गुप्ता और विशाल गुप्ता शामिल है।