उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिय में दरवाजे पर बैठने को लेकर युवक की पिटाई
उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में दरवाजे बैठने को लेकर कुछ लोगों ने गांव के अनिल कुमार राय को लाठी-डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल अनिल कुमार राय के आवेदन पर गांव के गोवर्धन राय उर्फ विकेश राय के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।