उचकागांव: उचकागांव में जमीनी विवाद को लेकर 70 वर्षीय वृद्ध को मारपीट कर किया गया घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने 70 वर्षीय वृद्ध पारसनाथ सिंह को चाकू व लाठी-डंडा से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। वहीं इस दौरान आरोपितों ने उनके जेब में रखे पांच हजार नगद भी छिन लिया। घायल वृद्ध का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।