#केलाखेड़ा_पुलिस_थाने_में_15_अगस्त_स्वतंत्रता_दिवस का #पर्व बड़े ही #हर्षोल्लास और #देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बच्चे भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर #अजय_कालड़ा द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में #चेयरमैन_मोहम्मद_शफी_अंसारी ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने बच्चों से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह