कुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हल्द्वानी और चोरगलिया दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के भाजपा जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंथन किया गया बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है इसी कड़ी में कुमाऊं के करीब 130 मंडल अध्यक्षों और सभी सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की गई वहीं हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी का शुद्धिकरण करने वाले किसी भी व्यक्ति से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में शुद्धिकरण करने वालों के भाजपा नेताओं के साथ नजर आने के सवाल पर भी उन्होंने अपने पुराने जवाब को ही दोहराया वहीं योग गुरु बाबा रामदेव के उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर दिए बयान पर महेंद्र भट्ट ने सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद प्रदेश में नकल अब सिर्फ चर्चा का विषय रह गई है, कोई नकल करा नहीं सकता।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान से साफ है कि पार्टी 2027 के चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को तेज कर रही है।: महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी उत्तराखंड ।