Public App Logo
Profile Picture

R News (R news uttrakhand)

@rnewsuttrakhand
130Followers
0Following
बाजपुर विधानसभा मे विकास की पोल
बाजपुर 11 हजार की लाइन बनी जानलेवा,
टला बड़ा हादसा l
 बाजपुर, ग्राम हरलालपुर l
उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम हरलालपुर में आज सुबह बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर एक घर के आंगन में गिर गई। गनीमत रही कि उस समय परिवार का कोई सदस्य आंगन में मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं यही लाइन राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से भी बेहद कम ऊंचाई पर गुजर रही है, जिससे स्कूली बच्चों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह हाईटेंशन लाइन राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से महज करीब 12 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही है। आरोप है कि पहले भी कई छात्र करंट की चपेट में आ चुके हैं। सुबह तार गिरने के बाद एहतियात के तौर पर विद्यालय में छुट्टी करनी पड़ी, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार बिजली विभाग से इस हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य विधानसभा बाजपुर मे गांव बाजपुर से बूढा फार्म के रोड़ के हालात  
कि कितना विकास हुआ है आपके सामने है 
ये रोड़ दर्शाता है विकास हुआ है या नहीं
उत्तराखंड के बाजपुर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कहने वालों के लिए ये तस्वीर काफ़ी है 
जुड़े रहे हमारे साथ
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉
उदय कश्यप जी को नई NEXA कार की खरीद पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया वाहन आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और सुरक्षित यात्राओं का प्रतीक बने।
नई शुरुआत के लिए अनंत शुभकामनाएँ! 🚗💐
रक्षपाल सिंह
ट्रांजिट कैम्प हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर | संवाददाता: रक्षपाल सिंह
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि निर्माणाधीन मकान के पास मिला शव एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र का परिणाम था। मृतक के साथी ने ही उसे निर्माणाधीन मकान में ले जाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, ₹5,000 की चोरी के संदेह को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी, जिसके चलते आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
घटना के खुलासे के लिए ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है
बड़ी खबर | गदरपुर विधानसभा
आज़ादी के बाद पहली बार बाजावाला से बिधिमजरा तक सड़क को मिली मंजूरी
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बाजावाला से बिधिमजरा तक सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के बाद पहली बार इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली है। सड़क बनने से आवागमन आसान होगा, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर समय पर पूरा होगा।
रिपोर्टर: रक्षपाल सिंह
मो.: 9759840481
केलाखेड़ा छेत्र गणेशपुर लंकूरा बाजावाला रामनगर रामपुरकाजी बाजावाला से बिधिमजरा तक 
जनता ने किया धन्यवाद
उत्तराखंड 65 विधानसभा गदरपुर | मिशन 2027 | जनमत सर्वे
आपके अनुसार 2027 विधानसभा चुनाव में जनता किस चेहरे पर सबसे अधिक भरोसा जताएगी?
अरविंद पांडेय (भाजपा)
सुमित्तर भुल्लर
बलविंदर साहू
अन्य (कमेंट में नाम लिखें)
📝 अपनी राय कमेंट में अवश्य दें।
नोट: यह केवल जनमत जानने के उद्देश्य से किया जा रहा सर्वे है। इसका किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार की आधिकारिक स्थिति से संबंध नहीं है। वास्तविक चुनाव परिणाम मतदाताओं के मतदान पर निर्भर करेंगे
उत्तराखंड 65 विधानसभा गदरपुर | मिशन 2027 | जनमत सर्वे
📢 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
आपके अनुसार 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट किस प्रत्याशी को मिलना चाहिए?
संभावित दावेदार: 🔹 सुमित्तर भुल्लर
🔹 प्रेमानंद महाजन
🔹 राजेन्द्र पाल सिंह
🔹 त्रिनाथ विश्वास
🔹 अन्य (कमेंट में नाम लिखें)
🗳️ साथ ही बताइए—आपके अनुसार इनमें से किस प्रत्याशी को जनता अपना प्यार, आशीर्वाद और समर्थन देकर विधायक बनाना चाहेगी?
✍️ अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।
बाजपुर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा SDM ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए
केलाखेड़ा: पूर्व चेयरमैन अकरम पठान ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
केलाखेड़ा | संवाददाता: रक्षपाल सिंह
केलाखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अकरम पठान ने नगर क्षेत्र में कूड़ा उठान व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई वार्डों में समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अकरम पठान ने आरोप लगाया कि नियमित सफाई व्यवस्था और कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि कूड़ा उठान की व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
65 विधानसभा गदरपुर – मिशन 2027 जनमत सर्वे
आपके अनुसार 2027 में 65 विधानसभा गदरपुर से सबसे मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी कौन है?
जितेंद्र शर्मा (सोनू)
बलविंदर साहू
हरिदास मंडल
अन्य (कमेंट में नाम लिखें)
CM धामी का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता सिद्धांत भुसरी और शिल्पी अरोरा गिरफ्तार | 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सिद्धांतभुसरी nis:value=सिद्धांतभुसरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिल्पीअरोरा nis:value=शिल्पीअरोरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेस nis:value=कांग्रेस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेसनेता nis:value=कांग्रेसनेता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीएमधामी nis:value=सीएमधामी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुष्करसिंहधामी nis:value=पुष्करसिंहधामी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंडन्यूज nis:value=उत्तराखंडन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रुद्रपुर nis:value=रुद्रपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेसविरोध nis:value=कांग्रेसविरोध nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीतिकखबर nis:value=राजनीतिकखबर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rudrapurnews nis:value=RudrapurNews nis:enabled=true nis:link/>
केलाखेड़ा ग्राम पंचायत लंकूरा–बाजावाला में सड़क किनारे झाड़ियां हटाने का कार्य शुरू

केलाखेड़ा | संवाददाता: रक्षपाल सिंह

केलाखेड़ा ग्राम पंचायत लंकूरा–बाजावाला में सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण पूर्व में हुए सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में एक युवक घायल हो गया था, जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुलशन कम्बोज ने मामले को क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के संज्ञान में रखा।
जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद सड़क किनारे दुर्घटना का कारण बन रही झाड़ियों की कटाई और सफाई का कार्य शुरू कराया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़क पर वाहन चालकों की दृश्यता बढ़ाना और आवागमन को सुरक्षित बनाना है।
वही स्थानीय लोगो द्वारा विधायक अरविन्द पांडे और गुलशन कम्बोज. PWD का धन्यवाद किया 
स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क किनारे घनी झाड़ियां दुर्घटनाओं का कारण बन रही थीं। उनका मानना है कि नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई से भविष्य में हादसों की संभावना कम होगी तथा आमजन को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।
सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई अभियान के दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुलशन कम्बोज एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
बाइट गुलशन कम्बोज युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष
जनपद ऊधम सिंह नगर | पीपल पड़ाव जंगल
टूटी चौकी क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला,
दहशत तेंदुए की 
ग्राम पंचायत लंकूरा बाजावाला मे
केलाखेड़ा ग्राम पंचायत लंकूरा बाजावाला मे तेंदुआ का शर्च ऑपरेशन जारी
जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन को मिली जीत के बाद युवा घर लोट रहें हैं जिसके बाद साथनीय युवा उनका स्वागत करते नज़र आ रहे हैं ऐसा ही ऊधम सिंह नगर में आंदोलन से लोटे युवा नेता का स्वागत किया और शहीदे ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बाद उसके एक दूसरे को मिठाई खिलाई जीत की ख़ुशी मनाई है। बापस लोटे युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया है। युवाओं के चेहरे पर एक अलग ख़ुशी नज़र आई है।
बाजपुर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर मंच से बोले CJP फाउंडर अभिजीत दिपके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cjp nis:value=cjp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharmendrapradhan nis:value=dharmendrapradhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhijeetdipke nis:value=abhijeetdipke nis:enabled=true nis:link/>
कांवड़ यात्रा-2026: ऊधम सिंह नगर में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विशेष रूट डायवर्जन लागू
रुद्रपुर | संवाददाता
श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में 30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक विशेष यातायात एवं रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है।
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है।
प्रमुख व्यवस्थाएं
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, बिलासपुर, काशीपुर, हरिद्वार, नैनीताल, किच्छा, सितारगंज और खटीमा की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
8 अगस्त से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ के दौरान सभी भारी वाहनों का संचालन निर्धारित डायवर्जन मार्गों से ही होगा।
दूध, गैस, फल-सब्जी एवं पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़े आवश्यक सेवा वाहनों को छूट रहेगी।
कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आवश्यकता अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित की जा सकती है।
इन स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
रामपुर बॉर्डर, डिबडिबा, कीरतपुर मोड़ (रुद्रपुर)
पुलभट्टा, दरऊ चौक, लालपुर (किच्छा)
छतरपुर मोड़ (पंतनगर)
महतोष मोड़, मोतियापुर मोड़ (गदरपुर)
स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी (बाजपुर)
लोहियापुल पैंगा, प्रतापपुर चौकी (काशीपुर)
सूर्या बॉर्डर (कुंडा)
धर्मपुर एवं नादेही बॉर्डर (जसपुर)
पुलिस की अपील
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन को मिली जीत के बाद युवा घर लोट रहें हैं जिसके बाद साथनीय युवा उनका स्वागत करते नज़र आ रहे हैं ऐसा ही ऊधम सिंह नगर में आंदोलन से लोटे युवा नेता का स्वागत किया और शहीदे ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बाद उसके एक दूसरे को मिठाई खिलाई जीत की ख़ुशी मनाई है। बापस लोटे युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया है। युवाओं के चेहरे पर एक अलग ख़ुशी नज़र आई है।
बाजपुर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा
पीपल पड़ाव टूटी चौकी से मात्र 100 मीटर दूरी पर
वन विभाग नहीं ले रहा संज्ञान
केलाखेड़ा ग्राम पंचायत लंकूरा बाजावाला मे तेंदुआ का शर्च ऑपरेशन जारी
दहशत तेंदुए की 
ग्राम पंचायत लंकूरा बाजावाला मे