सुसनेर: जीरापुर रोड पर कालीसिंध नदी की पुलिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर
आज गुरुवार की शाम को जीरापुर रोड़ पर काली सिंध नदी की पुलिया पर निर्माणाधीन सड़क पर बाइक के अनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक चालक करण सिंह घायल हो गया जिसको परिजनों व 108 एम्बुलेंस के स्टाफ द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहां पर डॉ. व स्वास्थ्य कर्मचारियों के घायल घायल करण सिंह को आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।