सुसनेर: सुसनेर प्रखण्ड में धूमधाम से मनाया जा रहा भैरव पूर्णिमा उत्सव, सुख समृद्धि हेतु श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा अर्चना
आज गुरुवार को सुसनेर प्रखण्ड में भैरव पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना को लेकर नगर समेत ग्रामीण अंचल में श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह भैरव महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर उनका चोला चढ़ाकर के आकर्षक श्रृंगार किया गया। साथ ही उनकी आरती कर प्रसादी का वितरण भी किया गया।