सुसनेर: नवीन बस स्टैंड पर अज्ञात कारणों से गुमटी में लगी आग, नप की दमकल ने पाया घटना पर काबू
मंगलवार की सुबह 6 बजे नवीन बस स्टैंड पर 1 चाय की गुमटी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई इसकी सूचना मिलने पर नप के स्टोर शाखा प्रभारी अखलाख खान औऱ गुमान कलोसिया दमकल वाहन लेकर मोके पर पहुंचे और घटना पर काबू पाया। फिलहाल नप गुमटी मालिक का पता लगा रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि गुमटी में क्या-क्या सामना रखा हुआ था और पीड़ित दुकानदार का क्या नुकसान हुआ है।