सुसनेर: चीफ BMO ने किया सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्था होने पर जताई नाराजगी
बीती देर रात चीफ बीएमओ डॉ. राजीव बरसेना पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होने अस्पताल में कुछ अव्यवस्थाओ को लेकर नाराजगी भी स्टाफ पर जाहिर की। साथ ही मरीजो की भर्ती वार्ड व प्रसुति वार्ड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिए।