सुसनेर: वर्षाकाल के दौरान सुसनेर क्षेत्र में बाढ़ व आपदा से निपटने के लिए कलेक्टर ने SDM व तहसीलदार को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी दिनों में वर्षाकाल के दौरान बाढ़ नियंत्रण व आपदा प्रबंधन को लेकर आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सुसनेर SDM मिलिंद ढोके व तहसीलदार विजय सेनानी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की अत्यधिक बारिश से निपटने हेतु संसाधन जुटा ले तथा बचाव व राहत कार्यो की व्यवस्था जुटाने, होमगार्ड व गोताखोरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।