सुसनेर: मैना रोड़ पर बाबा रामदेव मंदिर के समीप से बाइक की चोरी, पीड़ित ने पुलिस थाने में की शिकायत
नगर के वार्ड क्रमांक 11 में मैना रोड़ पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के समीप से घनश्याम पुष्पद के घर पर रखी HF- डीलक्स बाईक MP 70- ME- 7931 चोरी हो गई है। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा सुसनेर पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई गई है। मैना रोड पर लगे एक दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में भी अज्ञात चोर बाइक को ले जाता हुआ दिखाई भी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।