अकलतरा: किरारी में समझाने गए बाप-बेटे के साथ युवक ने की मारपीट, FIR दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव के समझाने गए बाप-बेटे के साथ युवक अनूप साहू ने मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अनूप साहू के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव के मेलुराम मरकाम ने बताया कि वो और उसका बेटा संतोष गांव के अनूप साहू को समझा रहे थे।